अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, जून 30 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने पचरा तिराहा बंधा रामजानकी मार्ग के पास से अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश यादव निवासी विसया हन्नू कोतवाली खलीलाबाद, प्रवेश चौधरी निवासी बेलीडीह थाना महुली के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 02 किलो 365 ग्राम गांजा व 02 अदद एण्ड्राएड मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.