रिषिकेष, मार्च 17 -- छिदरवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बढ़ती नशाखोरी व सत्यापन की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन दिया। जिसमें अवैध गतिविधियों में सम्मिलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मंगलवार को कोतवाली रायवाला में ज्ञापन देते हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सूखे नशे, कच्ची शराब और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों का विभिन्न स्थानों पर जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने छिदरवाला, साहबनगर, चकजोगीवाला और जोगीवाला माफी ग्राम पंचायतों में पुलिस से किराएदारों का सत्यापन करने और बिना नम्बर प्लेट के वाहनों पर भी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख धनबीर बेंदवाल, ग्राम प्रधान भावना गुरुंग, शैलेन्द्र रांगड़, गोकुल रमोला, बीडीसी रविन्द्र राणा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...