सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सोनबरसा। सोनबरसा थाना का वार्षिक निरीक्षण एसपी अमित रंजन ने रविवार को किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, सिरिस्ता, मालखाना और कंप्यूटर कक्ष की गहन जांच की। निरीक्षण में एसपी ने थाना प्रभारी व अन्य अधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और केस डायरी को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। थाने परिसर की साफ-सफाई व पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट (ड्रेस और अनुशासन) का भी जायजा लिया। सीमावर्ती क्षेत्र होने से एसपी ने शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती और वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाने को कहा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों से शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग क...