हल्द्वानी, जनवरी 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता शहर में बढ़ते नशे के कारोबार, अवैध गतिविधियों और बेतहाशा अतिक्रमण के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग युवा व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। युवा अध्यक्ष कुंदन रावत और महामंत्री ललित जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने कोतवाल विजय मेहता से मुलाकात कर शहर की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की। व्यापारियों ने अवगत कराया कि रामपुर रोड स्थित अस्पताल व अन्य क्षेत्रों में समाज विरोधी गतिविधियां चरम पर हैं। साथ ही, कोचिंग सेंटरों और स्कूलों के पास संदिग्ध लोगों का जमावड़ा बना रहता है। सत्यापन अभियान की सुस्ती से सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में अनियंत्रित ठेलों और कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क किराए पर देने (अतिक्रमण) पर भी कड़ी आपत्ति जताई। कोतवाल ने व्यापारियों को आश...