बिजनौर, जनवरी 7 -- कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में घुसपैठ की आशंका तथा अवैध गतिविधियों की संभावना को लेकर अभियान के तहत अनेक कदम उठाए गए हैं। बुधवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ के रेंजर नन्द किशोर रुवाली की अगुआई में कॉर्बेट पार्क की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के लिए सीमावर्ती इलाकों में गश्त की गई। इस दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण तथा अवैध वन्यजीव शिकार से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लोगों को जागरुक किया गया। कालागढ़ रेंज की दक्षिणी सीमा सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में घात लगाकर सुरक्षा का जायजा लिया गया। गश्ती दलों द्वारा वन क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर तथा अन्य उपकरणों के जरिए अवैध गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया। यूपी सीमा से जलौनी लकडी के लिए जंगल के भीतर जाने वाली महिलाओं को रोका गया। जंगलों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.