अवैध खनिज परिवहन रोकने को टास्क फोर्स गठित
सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र। जनपद में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की गई है, जो लगातार भ्रमण कर अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों की जांच करेगी। ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने बताया कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा बिना मानक संचालन वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। टास्क फोर्स लोढ़ी टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। प्रशासन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए तीन अलग-अलग पालियां निर्धारित की गई हैं। पहली पाली सुबह 8 बजे से शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.