अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन डम्पर सीज
औरैया, जून 17 -- जिला प्रशासन ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन अभियान बुधवार सुबह तड़के चलाया। उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में औरैया-इटावा रोड, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा औरैया-जालौन मार्ग पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 44 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार डम्परों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर कुल 2.54 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अभियान में खान अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर गुजर रहे खनिज परिवहन वाहनों के दस्तावेजों और परिवहन संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान चार डम्पर वाहन निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- मिट्टी खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक लोडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.