रामगढ़, अप्रैल 24 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। जिला खनन विभाग तथा बरकाकाना ओपी ने शुक्रवार को बरकाकाना क्षेत्र में अवैध खनिज ढुलाई के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। अभियान के क्रम में बाल विकास विद्यालय के समीप बालू से लगा ट्रैक्टर को रोका गया। छापेमारी दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खड़ा करके वहां से फरार हो गया। जांच के क्रम बालू से संबंधित परमिट और अन्य कागजात नहीं दिखाया गया। जिसके बाद ट्रैक्टर को बालू सहित बरकाकाना ओपी परिसर में लाकर खड़ा किया गया। छापेमारी दल ने छापेमारी के दौरान उरलुंग बस्ती के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। छापेमारी दल को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को खड़ा कर वहां से भाग निकला। पुलिस ने दूसरे ट्रैक्टर को भी जब्त कर बरकाकाना ओपी लाया गया। दोनों ट्रैक्टर ...