धनबाद, अप्रैल 13 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र माइंस में कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन ने बड़े स्तर पर कारवाई शुरू की है। इसके तहत ब्लॉक दो के जमुनिया माइंस क्षेत्र के अवैध खनन स्थल के आने जाने के सभी रास्ते पर प्रबंधन द्वारा रविवार को ट्रेंच कटवा कर बंद किया गया। जीएम रंजीव कुमार के नेतृत्व में बड़ी मशीन लगाकर सबसे अधिक संवेदनशील अवैध खनन स्थल को डोजरिंग कर कोयला चोरों द्वारा खोले गये मुंहाने की भराई कराई गई। मौके पर एबीओसीपी के पीओ, नोडल सुरक्षा पदाधिकारी समेत अन्य कोयला अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...