सिद्धार्थ, मई 19 -- बर्डपुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में रात के समय मिट्टी ढुलाई से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। बरगदवा गांव के पश्चिम बजहा से बरगदी चौराहा जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक पोल्ट्री फार्म का कुछ हिस्सा भी टूट गया। बरगदवा निवासी शहूर ने बताया कि रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है इससे सड़क दो स्थानों पर टूट गई। आरोप लगाया कि खेत से मिट्टी निकालकर पोल्ट्री फार्म से सटाकर ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाया जाता है इससे उनके पोल्ट्री फार्म का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत करने पर धमकाने लगे। कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानसिंह यादव ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- मिट्टी के अवैध खनन का वीडियो वायरल शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव ने बताया क...