अवैध खनन से वरुणा और बसुही नदी पर संकट
जौनपुर, मार्च 27 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन गांव, जो वरुणा और बसुही नदी के किनारे बसे हुए हैं, इन दिनों अवैध खनन की वजह से गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। खासकर राईपुर, मलेथू, हीरापट्टी, सुरेरी, कोचारी, भानपुर, जगदीशपुर और परमालपुर जैसे गांव इस समस्या से सीधे प्रभावित हो रहे हैं।वहीं बसुही नदी किनारे बसे अड़ियार, कठवतिया, नूरपुर, सरायडीह, पट्टी जिया, सराय डीह, जामडीह, काकोपुर, पट्टीभरत राय,कमरुद्दीनपुर आदि गांवों में भी अवैध खनन के चलते नदी के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन इलाकों में लगातार हो रहे खनन से नदी की धारा कमजोर पड़ती जा रही है और कटाव तेजी से बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन विभाग, पुलिस और खनन माफियाओं की मिलीभगत से लगातार अवैध खनन किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.