ललितपुर, फरवरी 21 -- क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार बेलगाम होता दिख रहा है। तरगुंवा गल्ला मंडी और अदरक मंडी के आस पास स्थित लाल मौरम की पहाड़ियों को खनन माफियाओं ने छलनी कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात-दिन ट्रैक्टरों और डंपरों से खनन सामग्री ढोई जा रही है, जिससे प्राकृतिक संरचना तेजी से नष्ट हो रही है। बन्देसरा, पिपरई और सनौरी से जुड़े अवैध खनन कारोबारी सक्रिय हैं। कुछ नेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार जारी है। तरगुंवा, बिजरौठा, कडेसराकलां और बिगारी सहित कई गांवों में ग्रामसभा की लाल मौरम पहाड़ियों को खोदकर समतल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन भूमि से जुड़े नालों की मिट्टी निकालकर उसे बालू के रूप में तैयार कर बेचा जा रहा है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.