अवैध खनन से भरा ट्रक किया सीज
सहारनपुर, अप्रैल 7 -- चिलकाना, संवाददाता। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज सामग्री से भरे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। एएसपी सिमरन सिंह ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए थाना चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पठेड़ चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में ओवरलोड अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक को थाना चिलकाना परिसर में खड़ा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.