अवैध खनन से अमूल प्लांट में भराव से हडकंप, डीएम से शिकायत
बागपत, जुलाई 2 -- बागपत के सबसे बडे औद्योगिक प्रोजेक्ट अमूल प्लांट के निर्माण में अवैध मिटटी खनन से भराव की शिकायत से हड़कंप मच गया है। जिला खनन अधिकारी का कहना है कि प्लांट के भराव की विभाग से कोई अनुमति नहीं लग गई है। छापेमारी करके माफियाओं पर कडी कारवाई की जायेगी। इस मामले की डीएम को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। डीएम का कहना है कि ऐसा संभव ही नहीं है कि बिना अनुमति मिट्टी भराव का कार्य हो रहा हो। दरअसल, मेरठ-बागपत हाईवे पर मीतली के पास अमूल प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। 800 करोड रुपये के इस प्रोजक्ट से जहां सैंकडों युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं इसका सबसे बडा फायदा पशु पालकों और किसानों को होने वाला है। अमूल की ओर से पिछले साल प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए थे, जिसके बाद अब यहां तेजी से निर्माण चल रहा है। कंपनी की ओर से निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.