रुडकी, मार्च 14 -- झबरेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव से शुक्रवार रात्रि पुलिस ने खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि ग्राम लाठरदेवा शेख के पास गश्त पर थे। उसी समय उन्हें खेत में कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसे थाना परिसर में खड़ी कर कार्रवाई करते हुए सीज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.