अवैध खनन व परिवहन में 03 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त,05 लाख लगा जुर्माना
हाजीपुर, जून 7 -- जिला प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार अवैध खनन के प्रति शून्य सहनशीलता नीति के तहत खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के क्रम में महनार थाना क्षेत्र के महनार नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम बघनोचा एवं सखदमपुर से मिट्टी लदे 02 ट्रैक्टर एवं सफेद बालू लदा 01 ट्रैक्टर, कुल 03 वाहन जब्त किए गए।
छापेमारी का विवरण वहीं बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओ.पी.अंतर्गत स्टोन चिप्स लदा 01 ट्रक भी जब्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है। प्रारंभिक जांच में लगभग 05 लाख रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया है तथा राजस्व क्षति के आकलन हेतु खान निरीक्षक द्वारा स्थल की मापी की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.