अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाने का दिया निर्देश
पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। इस क्रम में यह बात सामने आई कि जिले में ईंट भट्ठों के संचालन में भी अनियमितता बरती जा रही है। अप्रैल में 22 ईंट भट्ठे के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए संबंधित मालिकों से रिपोर्ट मांगी गई है। उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ,परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.