रामपुर, जनवरी 2 -- जनपद में अवैध उप-खनिज खनन, अनधिकृत परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सभी तहसीलों में प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर नौ चेक प्वाइंट स्थापित कर रात्रि आठ बजे से सुबह सात बजे तक विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रशासन, पुलिस तथा परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 1170 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एआरटीओ द्वारा 27 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.