बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, मनोज कुमार। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन ले जा रहे एक पिकअप को सीज किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बातया कि पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रेता का परिवहन करते हुए ग्राम सिमसारी निवासी प्रदीप कुमार को पिकप के साथ पकड़ा है। चालक द्वारा वैध प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर वाहन को मौके पर सीज कर मामले की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...