नवादा, मई 16 -- अवैध बालू खनन व एएसआई पर बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मार देने की कोशिश करने के मामले में नारदीगंज थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन के कारण थानाध्यक्ष पर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन नहीं कर लापरवाही बरतने तथा आसूचना संकलन व अवैध खनन रोकने में विफल रहने के आरोप हैं। एसपी ने थानाध्यक्ष के अवैध खनन में संलिप्तता की जांच के आदेश दिये हैं। नवादा के सदर एसडीपीओ-02 को जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये हैं। नारदीगंज थाना का प्रभार तत्काल अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिषेक कुमार को दिया गया है।

घटनास्थल का जायजा बता दें कि इससे पूर्व मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने एसपी के साथ गुरुवार की शाम नारदीगंज ...