चंदौली, मई 10 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज अंतर्गत चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट के पास प्रतिबंधित खनन क्षेत्र में शनिवार को छापेमारी करने गई वन कर्मियों की टीम का खनन से जुड़े मजदूर महिला पुरुषों ने चारो ओर से घेर लिया। अपने को घिरा देख वन अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सीओ और चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसके बाद किसी तरह मजदूरों को समझाकर वनअधिकारियों और कर्मियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्जखनन माफिया का सामना जनपद की पहाड़ियों में खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, ऐसे में खनन माफिया चोरी छिपे शिकारगंज क्षेत्र की पहाड़ियो...