अयोध्या, दिसम्बर 6 -- बीकापुर, संवाददाता। बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध खनन का गोरखधंधा खुलेआम चलने का आरोप लग रहा है। औहरपुर गांव की सरकारी भूमि पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना पर शनिवार को खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले ही अवैध खनन में लिप्त लोग जेसीबी और डंपर वहीं छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए मिट्टी पटाई के नाम पर पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर गहरी खुदाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि तकरीबन 20 फीट गहराई तक मिट्टी निकाले जाने के बाद भी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय राना ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौन भूमिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.