फरीदाबाद, फरवरी 25 -- पलवल, संवाददाता। चांदहट थाना अंतर्गत मोहिब्लपुर गांव के पास यमुना से रेती का अवैध खनन करने वालों द्वारा खनन विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौच करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में चांदहट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार के अनुसार, सहायक खनन अभियंता चंद्रभूषण तिवारी ने अपनी शिकायत में बताया कि विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग यमुना से रेती अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची निरीक्षण टीम में अमित कुमार, सुधीर नारा और खनन रक्षक गौरा सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चांदहट थाना ले जाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी दौरान, मशीन मालिक अर्जुन और उनके बेटे दीपक अच्छेजा गां...