रुडकी, अप्रैल 2 -- अवैध खनन रोकने के दौरान कंपनी की फ्लाइंग टीम पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार सवार आरोपियों के हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली पुलिस को मैसर्स कैलाश रीवर बैड मिनरल्स एलएलपी के फ्लाइंग इंचार्ज प्रियांशु चौहान ने तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च की रात करीब बारह बजे चालक अमित कंबोज अन्य साथियों के साथ बोलेरो से लक्सर-खानपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...