जौनपुर, मई 18 -- थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के मई गांव के पुरवा चतारी में अवैध खनन की जांच करने पहुंची प्रशासनिक टीम से विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोग पुलिस और प्रशासनिक टीम से अभद्रता करते हुए जेसीबी छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार रात अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर खान निरीक्षक सुखेंद्र सिंह अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे। मौके पर दो ट्रैक्टर मिट्टी ढोते और एक जेसीबी मशीन खुदाई करते मिली। कागजात मांगने पर कोई वैध अनुमति नहीं दिखाई गई। पुलिस टीम जब वाहनों को थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में कार से पहुंचे कुछ लोगों ने वाहन छुड़ाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- कुरसेला में अवैध मिट्टी ढुलाई करने में दो ट्रैक्टर जब्त आरोप है कि इसी दौरान जेसीबी मशीन छुड़ाकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहु...