अमरोहा, जून 6 -- जोया। अवैध खनन रोकने गई टीम में शामिल होमगार्ड के साथ खनन माफिया ने अभद्रता की। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मामले में चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरनपुर के जंगल में स्थित झील में माफिया अवैध रूप से बालू खनन करते हैं। बीती 28 मई की रात जिला खनन अधिकारी केवी सिंह अवैध खनन की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से बालू लदी एक ट्राली पकड़ी जबकि आरोपी फरार हो गए। ट्राली पकड़ कर खनन अधिकारी चले आए। टीम में शामिल दो होमगार्ड के साथ एक कर्मी को ट्रैक्टर-ट्रॉली कोतवाली लाने का निर्देश दिया। आरोप है कि इसी बीच गांव श्यौनाली निवासी अफसर, इशरत अली, अलमर जहां व हनीफ अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे व ट्राली रोक ली। होमगार्ड ने विरोध जताया तो अ...