भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। गंगा नदी में अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची टीम पर दबंगों ने निबिहा, मझगवां तिराहे पर बुधवार रात हमला कर दिया। इसके कारण खनन अधिकारी और कुछ पुलिस के जवानों को चोटें आईं हैं। हमले में वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने सरकारी काम-काज में बाधा समेत अन्य धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोइरौना के सोनैचा गांव में गंगा नदी में अवैध बालू खनन करके ट्रैक्टर से उसे बेचने की सूचना आला अधिकारियों को मिली थी। टीम में शामिल अफसर बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर थाना कोईरौना जा रहे थे। तभी पीछे से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने वाहनों का पीछा करना शुरू कर दिया। निबिहा में मझगवा तिराहा के पास रात 11 बजे बाइक पर बैठे दो पुरुष और एक महिला ने ट्रैक...