सहारनपुर, अप्रैल 13 -- सरसावा। क्षेत्र में बढ़ते अवैध रेत खनन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यमुना नदी की ओर जाने वाले रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर बंद करा दिया। रविवार को थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी सौरभ यादव ने पुलिस टीम के साथ शाहजहांपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने झरोली, हुसैनपुर कुतुबपुर और अपलाना की ओर जाने वाले मार्गों पर गहरे गड्ढे खुदवाकर रास्ते बंद कर दिए, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक वाहन सीज किए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...