लखनऊ, जनवरी 7 -- अंतरराज्यीय अवैध रेत खनन और बिक्री रोकने के लिए प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्यों संग मिलकर अभियान चलाएगी। यूपी के खनन विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से सक्रिय सहयोग की मांग की है। इन सभी राज्यों के खनन विभाग और प्रशासन से मिलकर संयुक्त प्रवर्तन और निगरानी तंत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा बेसिन में रेत के अवैध खनन और बिक्री की रोकथाम के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण बताया था। बीते दिनों यूपी के खनन विभाग ने मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में अंतरराज्यीय अवैध खनन और रोकथाम के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोडिंग वाहनों के लिए वैध ट्रांजिट पास के साथ अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र (आईएसटीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.