बलिया, अप्रैल 12 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के सरयू नदी के तटवर्ती खैरा खास गांव में अवैध बालू मिट्टी खनन का कार्य लगातार हो रहा है। किसानों की निजी भूमि से खनन किया जा रहा है। इस संबंध में गांव निवासी हसनैन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को पत्र भेज कर अवैध बालू मिट्टी खनन को रोकने की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया है कि उनके आराजी नंबर 593 से दबंगई के बल पर रोड बनाने वाले ठेकेदार और गांव के कुछ लोग भूमि से जेसीबी और पोकलेन द्वारा बालू मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा है। मना करने पर मारपीट पर आमादा है। पत्र में प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस सम्बंध में एसडीएम शरद चौधरी ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि मानक से अधिक खुदाई और किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.