फरीदाबाद, मई 14 -- नूंह, सरसमल। तावडू क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस ने अरावली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी मशीन से कई कच्चे रास्तों को खोदकर बंद किया गया, ताकि खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहन नहीं गुजर सकें। पुलिस ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। तावडू सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को गांव चीला, छारोड़ा और पचगांव के आसपास अरावली पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया। पुलिस टीम ने उन रास्तों की पहचान की, जिनका इस्तेमाल कथित खनन माफिया द्वारा किया जा सकता था। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से रास्तों को गहरा खोदकर अवरुद्ध कर दिया गया। यह भी पढ़ें- हथौड़ी : मिट्टी खनन में लगी जेसीबी जब्त पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अरावली क्षेत्र में समय-समय पर अभिय...