रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अमित मंडल ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर बालू खनन और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति चिंताजनक है और हाईवा वाहनों से होने वाली मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में अब तक लगभग 4200 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2023 और 2024 में भी हजारों लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई। बालू खनन के मुद्दे पर उन्होंने हेमंत सोरेन के पूर्व बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों और गैर-आयकरदाताओं को मुफ्त बालू उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी, लेकिन इसका लाभ जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध ख...