अवैध खनन में हाइवा पकड़ा गया
मोतिहारी, मई 16 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला खनन टीम की ओर से शुक्रवार को कोटवा दीपऊ मोड़ के पास से एक हाइवा को उजला बालू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। हाइवा के मालिक पर 827078 रुपए का दंड करते हुए कोटवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि हाइवा में अवैध ढंग से उजला बालू का खनन कर लोड किया गया था। दोषी पाये जाने पर हाइवा को जब्त करते हुये जुर्माना किया गया है। कोटवा एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि खनन विभाग के प्रभात कुमार के बयान पर कोटवा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.