अमरोहा, मई 11 -- जोया। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार सुबह खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी भराव कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। टीम वाहन को कब्जे में लेकर डिडौली कोतवाली पहुंची, जहां सीज की कार्रवाई की गई। खनन अधिकारी केवी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांयती कलां के जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर भराव किया जा रहा है। सूचना पर टीम ने पांयती कलां रोड पर घेराबंदी कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया। जांच के दौरान चालक से खनन और परिवहन से संबंधित अनुमति दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय नियमों के तहत ट्रैक्टर-ट्राली को डिडौली कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.