देहरादून, मार्च 20 -- हरिद्वार। अवैध खनन में संलिप्तता सामने आने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सिडकुल थाने में तैनात आरक्षी प्रदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, खनन गतिविधियों से जुड़े इस मामले में आरक्षी की भूमिका के संकेत मिलने पर कप्तान ने बिना देर किए कार्रवाई की और उसे पुलिस लाइन में संबद्ध रहने के निर्देश दिए। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए प्रकरण सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपा गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बताया जा रहा कि सिपाही ने निर्माण कार्यों के लिए खनन सामग्री की डिमांड की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...