अवैध खनन में सात ट्रैक्टर ट्रॉली समेत 12 वाहन सीज
गंगापार, मई 31 -- क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिट्टी लदे वाहनों और मशीनों को सीज किया है। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सात मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन जेसीबी मशीन तथा दो डंपर पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर लगातार निगरानी बनाए रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.