अवैध खनन में संलिप्ता पर इंचार्ज समेत पूरी मझोला चौकी निलंबित
संभल, मई 20 -- जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने मंगलवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बहजोई कोतवाली की मझोला पुलिस चौकी के प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि पुलिसकर्मी अवैध खनन रोकने के बजाय उसे संरक्षण दे रहे थे। एसपी की इस सख्ती से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- रामपुर ही नहीं, दीपौल से ओसरी घाट तक फैला है अवैध खनन का जालजांच प्रक्रिया एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मझोला चौकी क्षेत्र के गांव लहरावन में रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एसपी ने शनिवार देर रात एक विशेष टीम को मौके पर भेजा। छापेमारी के दौरान पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.