अवैध खनन में शामिल 5 डंपर सीज
गौरीगंज, जून 12 -- मुसाफिरखाना। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के मिट्टी खनन कर रहे पांच डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अवैध खनन करने वाले 5 डंपरों को कब्जे में लिया गया। डंफर चालकों से खनन अनुमति व वाहनों से संबंधित प्रपत्र मांगने पर वह दिखा नहीं सके। जिसके बाद डंपरों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में शामिल पांच डंपर सीज यह भी पढ़ें- अवैध खनन करते पकड़े पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.