मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- जिगना। क्षेत्र के गोगांव गांव कछुआ सेंक्चुरी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पर नौ नामजद तथा दस अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को वन्य जीव अधिनियम एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग की कार्रवाई को लेकर खनन व परिवहन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रयागराज के मेजा परिक्षेत्र के उरुवा सेक्टर प्रभारी वन दरोगा रामचंद्र यादव ने बताया कि कछुआ सेंचुरी गोगांव में ट्रैक्टर ट्राली से बालू के अवैध खनन-परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव निवासी जटाशंकर, संतलाल, रतनलाल दुबे, शिवराज पांडेय, हरिशंकर मांझी तथा भंवरूपुर साटनपट्टी गाँव निवासी राजेश चौबे व परमेश्वर चौबे, पवन दुबे, जगन्नाथ तथा दस अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन में दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.