किशनगंज, मार्च 18 -- पोठिया। मंगलवार को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ पुलिस कैम्प प्रभारी राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में अवैध बालू खनन एवं भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को डोंक नदी स्थित सातमेढ़ी घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर छत्तरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। जहां बालू खनन में लगे चार नावों का नष्ट किया गया। सभी नाव सोले और बांस-बत्ती से निर्मित थे, जिसे नष्ट किया गया है। अचानक हुई इस छापेमारी से क्षेत्र में बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस जवानों को नदी में उतरकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जवान पानी में उतरे और घंटों की मेहनत के बाद नावों को नदी में नष्ट किया गया। पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.