रुद्रपुर, जनवरी 6 -- सितारगंज। कामन नदी के किनारे अवैध खनन करते हुए वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। मंगलवार को रेंजर महेश जोशी के नेतृत्व में तराई पूर्वी वन सुरक्षा बल टीम एवं जौलासाल रेंज स्टाफ ने संयुक्त छापेमारी में कामन नदी के किनारे वन भूमि में अवैध खनन करने और परिवहन करने के आरोप में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर जौलासाल रेंज परिसर में खड़ा कर दिया है। टीम में वन दरोगा धन सिंह अधिकारी, दिनेश पंत, ललित बिष्ट, प्रकाश तिवारी, श्रीकृष्ण चंद्र शर्मा, श्याम सिंह राणा, सूरज, रवीश सिंह, अरुण कुमार, जेसी चौबे, रमेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.