अमरोहा, मई 19 -- ढवारसी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस ने आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूबरा के जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली व मशीन पकड़ ली। ट्रैक्टर-ट्राली में खनन की मिट्टी भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि खनन करने वाले लोग भाग खड़े हुए। ​थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली व मशीन को सीज कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने थाने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई से खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...