अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली व मशीन पकड़ी, किया सीज
अमरोहा, मई 19 -- ढवारसी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस ने आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूबरा के जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली व मशीन पकड़ ली। ट्रैक्टर-ट्राली में खनन की मिट्टी भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि खनन करने वाले लोग भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली व मशीन को सीज कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने थाने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कार्रवाई से खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.