अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर व जेसीबी पकड़ी गई
गंगापार, मई 28 -- करछना क्षेत्र के करेहा गांव में बुधवार रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा मौके पर पहुंचे, जहां जेसीबी मशीन से मिट्टी की खोदाई कराई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने चार ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को मौके से बरामद किया। खनन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर दो ओवरलोड डंपरों को भी पकड़ा गया, जिससे खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में दहशत का माहौल बना रहा। उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.