गंगापार, जून 8 -- जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम दोपहर एक बजे के लगभग परानीपुर गंगाघाट बालू खनन क्षेत्र में पहुंची तो बालू खनन में लगे श्रमिक व बालू लदे डंपरों व ट्रैक्टरों में हड़कंप मच गया। वाहनों के चालक इधर-उधर भागने लगे। एक डंपर ओवर लोड बालू लदा मिल गया। ओवर लोड बालू लदे इस डंपर का चालान 27,800 काट दिया गया। यह भी पढ़ें- हरियाणा से आ रहे अवैध रेत खनन पर शिकंजा, तीन ट्रक सीजछापामारी और निरीक्षण नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय की अगुवाई में पहुंची टीम ने बालू क्षेत्र के निरीक्षण कर लौट गई। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक बालू उठान का कार्य बाधित रहा। अवैध बालू ढोने वाले वाहन चालक गंगाघाट के आसपास वाहन लेकर खड़े रहे। शिकायत रही कि परानीपुर गंगाघाट से बालू लादकर चलने वाले वाहन ओवरलोड...