अवैध खनन में लगे डंपरों पर एसडीएम ने की छापेमारी, 9 डंपर जब्त
मुरादाबाद, मई 2 -- क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खेल पर शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम विनय कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए 9 डंपर और एक पोकलेन मशीन को मौके से पकड़ लिया। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल में देर रात चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ हो गया। वहीं मौके पर पकड़े गए सभी वाहनों के दस्तावेज और परमिशन की जांच की गई, लेकिन किसी के पास वैध अनुमति नहीं मिली। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर गागन चौकी पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन का यह खेल लंबे समय से जारी है और रात के अंधेरे में बेखौफ डंपर सड़कों पर दौड़ते हैं। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को मुरादाबाद-संभल मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.