औरैया, जून 18 -- थाना क्षेत्र के बीसरमऊ गांव के पास गुरुवार सुबह पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया। चालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन और परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बीसरमऊ गांव के निकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिट्टी लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की गई। पुलिस ने चालक से मिट्टी खनन और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। प्रथम दृष्टया मामला अवैध खनन से जुड़ा पाए जाने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और वाहन को सीज कर दिय...