महोबा, फरवरी 26 -- कुलपहाड़,संवाददाता। अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए अभियान में तहसील क्षेत्र के भरवारा गांव से मिट्टी का खनन करते हुए जेसीबी पकड़ी गई जिसे अधिकारियों ने सीज करते हुए पनवाड़ी थाने के सुपुर्द किया है। इन दिनों में तहसील क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एनटी इलीगल माइनिंग ड्राइव के तहत अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई करते हुए भरवारा गांव से अवैध खनन में लगी जेसीबी को पकड़ा है नायब तहसीलदार पंकज गौतम, मुकुल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करा रहे माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.