अवैध खनन में लगी जेसीबी और डंपर पकड़े
पीलीभीत, मई 12 -- पूरनपुर। खनन अधिकारी ने शिकायत पर अवैध खनन कर रही जेसीबी और दो डंपर पकड़ लिए। जानकारी लगते ही अन्य चालक डंपर लेकर फरार हो गए। पकड़े गए वाहन पुलिस को सौंप दिए गए। जुर्माना लगाने की कार्यवाही शुरु कर दी गई है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी परमीशन पर खनन होने के दावे कर रहे हैं। खनन अधिकारी की छपेमारी में इन दावों की पोल खुल गई। सोमवार को खनन अधिकारी सुभाष कुमार को शिकायत मिली कि जटपुरा गांव के पास अवैध रुप से मिटटी का खनन किया जा रहा है। जानकारी लगते ही सुभाष कुमार मौके पर पहंुच गए। इस दौरान एक खेत से जेसीबी मशीन से मिटटी निकाली जारही थी। चालक से अनमुति दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका। इस पर जेसीबी मशीन और मिटटी ढुलाई में लगे दो डंपर कब्जे में ले लिए गए। जानकारी लगते ही खलबली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.