लखीमपुरखीरी, मई 3 -- पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जौरहा नदी से बालू लादकर ले जा रही करीब आधा दर्जन बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी बैलगाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है। पुलिस को जौरहा नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर बैलगाड़ियों के जरिए ढुलाई किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए छह बैलगाड़ियों को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक केसी तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई सभी बैलगाड़ियों को थाने में दाखिल कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा भी तेज हो गई है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि कुल सात बैलगाड़ियां थीं, जिनमें से एक का पहिया खराब हो जाने के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.